मंगलवार, 22 मई 2012

Hai Taaj Himalya ke Sir Oar by Gopal Singh Nepali

आज परिंदों से कह दो , अब यहाँ विदेशी राज नहीं 
है ताज हिमालय के सर पर, अब और किसी का ताज नहीं 

ताजों से मिली गुलामी के बंधन को हमने कट लिया 
राजाओं को  छुट्टी दे दी तख्तो को हमने बाँट दिया 
अब एक ताज के बदले में लाखों सर पर गाँधी टोपी 
चालीस कोटि युवराजों में अब कोई भी बेताज नहीं 
है ताज हिमालय के सर पर, अब और किसी का ताज नहीं 

जगमगा उठी गंगा - जमुना क्या लाल किला क्या ताजमहल 
कुटियों से लड़ कर राज लिया आज़ाद हो गए राजमहल 
महलों ले लेकर कुटियों तक साम्राज्य यहाँ अपनेपन का 
अपनी धरती अपना अम्बर कोई जालिम सरताज नहीं 
 है ताज हिमालय के सर पर, अब और किसी का ताज नहीं 

अब दिल्ली दरबार नहीं अह परवानो की महफ़िल है 
है नयी शम्मा उम्मीदों की आज़ाद एशिया का दिल है 
इस दिल की धडकन में धडके लाखो अरमान करोड़ो के 
राजा हो एक प्रजा लाखों अब ऐसा यहाँ रिवाज नहीं 
है ताज हिमालय के सर पर, अब और किसी का ताज नहीं

मेहमान लुटेरे थे जितने दिल्ली की गलियां छोड़ गए 
आवाज लागइ हमने तो काँटों में कलियाँ छोड़ गए 
वे दुश्मन गए गरीबों के रखवारे गए गरीबी के 
आबाद गरीबी थी जिन से वे रहे गरीब - निवाज नहीं 
 है ताज हिमालय के सर पर, अब और किसी का ताज नहीं 

आज़ाद चमन से चुन-चुंन कर जो भाई दिल्ली आते हैं 
दुखियों से प्यार जताते हैं मिल कर सरकार चलते हैं 
हैं भारत के हर सुख दुःख में चालीस करोडो का हिस्सा 
यह  घर सब का है थोड़े से लोगों के लिए स्वराज नहीं 
 है ताज हिमालय के सर पर, अब और किसी का ताज नहीं 

अब एक जगह एकत्र नहीं धन-दौलत हो चाहे सत्ता 
है साझीदार बहारों के अब कलि-कलि पत्ता पत्ता 
जो दिए जलेंगे महलों में वे दिए जलेंगे कुटियों में 
जो भेद चलाना  चाहेगा पुछे गा उन्हें समाज नहीं 
 है ताज हिमालय के सर पर, अब और किसी का ताज नहीं 

हम जिसे बनाना चाहेंगे वह राजा होगा जनमन का 
हर नई किरण के लिए खुला दरवाजा होगा आँगन का  
अब किले महल की दीवारें रोकेंगी राह न जनता की 
आज़ाद न कर दे दुनिया को तो भारत की आवाज़ नहीं 
 है ताज हिमालय के सर पर, अब और किसी का ताज नहीं 

हर सिंहासन का अधिकारी अब अंतिम दीपक जला गया 
आवाज़ न आई ताजो का चुपचाप जनाजा चला गया 
रह गए यहाँ जो अब उनका आज़ादी की सौगंध यही 
फौजों से भरे विदेशी अब लायेंगे यहाँ जहाज नहीं 
 है ताज हिमालय के सर पर, अब और किसी का ताज नहीं 



1 टिप्पणियाँ:

यहां 31 जनवरी 2022 को 6:03 pm बजे, Anonymous बेनामी ने कहा…

merit casino no deposit bonus no deposit free spins
【TOM] and yukon danswerslot casino,” yukon danswerslot casino no deposit free spins, 【ZALO:945084771】, nba scores today 제왕 카지노 slot,jackpot free หารายได้เสริม spins no deposit bonus codes 메리트 카지노 주소 for

 

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ